फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री नेक चंद का अंतिम संस्कार आज, यहां दें श्रद्धांजलि

Sat, 13 Jun 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद की अंतिम विदाई के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। चंडीगढ़ के डीसी डॉ. दीपक कुमार को नेक चंद के अंतिम संस्कार की आधिकारिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार शाम लगभग 6 बजे सेक्टर-25 में प्रशासन राजकीय सम्मान के साथ नेक चंद को अंतिम विदाई देगा।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक कर सकेंगे दर्शन:  नेक चंद के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जनता के दर्शन के लिए रॉक गार्डन में रखा जाएगा। ट्राइसिटी और दूसरे शहरों से काफी संख्या में लोग नेक चंद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। पंजाब और हरियाणा से राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां भी यहां पहुंचेंगी।

शहर से निकलेगी शव यात्रा: नेक चंद आम आदमी के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। शनिवार को शहर के लोगों की भावनाओं को देखते हुए नेक चंद के पार्थिव शरीर की यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न सेक्टर से अंतिम संस्कार के लिए शव सेक्टर-25 श्मशान घाट पहुंचेगा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह का शेड्यूल  
समय------कहां से निकलेगी शव यात्रा
9.30-------सेक्टर 19-27 लाइट्स प्वाइंट्स
9.45-------सेक्टर-7, 8 मार्केट और फिर सेक्टर-9 मार्केट (गुरुद्वारा से होते हुए) रॉक गार्डन पहुंचेगी।

दोपहर बाद का शेड्यूल
नेक चंद के अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को 4 बजे से सेक्टर 8-9 से होते हुए सेक्टर-17-18, सेक्टर 21-22 (अरोमा प्वाइंट्स से होते हुए) सेक्टर 22-23 लाइट प्वाइंट, मार्केट और फिर सेक्टर 23-24 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-25 श्मशान घाट तक ले जाया जाएगा।

रिश्तेदार विदेश में, अंतिम संस्कार में हुई देरी
नेक चंद की बेटी और कुछ अन्य करीबी रिश्तेदार विदेश में हैं। रिश्तेदारों के आने के कारण अंतिम संस्कार शनिवार को करने का फैसला लिया गया। नेक चंद के रिश्तेदार शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। शनिवार शाम करीब 6 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शव यात्रा के लिए पुलिस की तैयारी
पद्मश्री नेक चंद के प्रति लोगों की भावनाओं को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शव यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शव यात्रा में काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी और थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस के आला अधिकारियों ने नेक चंद की शव यात्रा को लेकर शुक्रवार को मीटिंग भी की। ट्रैफिक पुलिस ने भी शव यात्रा के लिए ट्रैफिक रूट तैयार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें