फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राइस मिलर्स और सरकार में नहीं बनी बात, खरीद धीमी, धान से अटी प्रदेश की मंडियां

Wed, 02 Oct 2024 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विभिन्न जिलों से 37 हजार किसान करीब 2.18 लाख टन धान मंडियों में लेकर पहुंच चुके हैं लेकिन 28 हजार टन धान की सरकारी खरीद हो पाई है। 1.90 लाख टन धान मंडियों में भंडारण की समस्या पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
धान खरीद शुरू न होने से किसान परेशान - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की मंडियां धान से अटी पड़ीं हैं लेकिन सरकारी खरीद अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। हालत ये कि मंडियों में धान रखने की जगह नहीं है, इससे किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन


कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि वे 10 दिनों से परेशान हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी ओर राइस मिलर्स की अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के साथ दूसरे दिन भी बैठक हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है। 

करनाल राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान सौरभ गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों ने कहा है कि उनकी समस्याओं की निदान कराया जाएगा। हालांकि, निदान कब तक होगा इसके बारे में लिखित आश्वासन मांगने पर अधिकारियों ने कहा, देखते हैं। मंगलवार तक विभिन्न जिलों से 37 हजार किसान करीब 2.18 लाख टन धान मंडियों में लेकर पहुंच चुके हैं लेकिन 28 हजार टन धान की सरकारी खरीद हो पाई है। 1.90 लाख टन धान मंडियों में भंडारण की समस्या पैदा कर रहे हैं। रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद में धान की सरकारी खरीद नहीं शुरू हो पाई है।

किस जिले में कितना टन पहुंचा धान

जिला                 धान (टन)
विज्ञापन

अंबाला                46,965.99
फतेहाबाद             1,116.30
हिसार                    426.80
जींद                   3,214.80
कैथल                 32,720.44
करनाल               32,004.38
कुरुक्षेत्र               63,615.48
पंचकूला               6,456.60
पानीपत                   272.35
रोहतक                    29.10
सिरसा                   179.10
यमुनानगर            40,378.35

बैठक बुलाकर सरकार टाइम पास कर रही है : सौरभ गुप्ता

करनाल राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान सौरभ गुप्ता ने कहा कि सरकार बार-बार बैठक बुलाकर सिर्फ टाइम पास कर रही है, उनकी मांगों को मानने के बजाय अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं। शायद अधिकारियों के पास उनकी मांगों पर फैसला लेने की पावर ही नहीं है। अब मंडियों में पहुंचे धान को भंडारण की दिक्कत के कारण सड़क पर रखने की नौबत आ गई है।

अब राइस मिलरों ने परमल धान की खरीद भी की बंद

सीएमआर पॉलिसी के विरोध में राइस मिलरों की हड़ताल जारी है। अब राइस मिलरों ने परमल धान की खरीद भी बंद कर दी है। वहीं, आढ़तियों का कहना है कि बिना राइस मिलर्स के वे मंडियों से पीआर धान की खरीद नहीं करने देंगे।

रेवाड़ी में पांच हजार, महेंद्रगढ़ में 2500 क्विंटल बाजरा खरीदा गया

महेंद्रगढ़ की तीन मंडियों में पहले दिन 3500 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। इसमें 2500 क्विंटल की खरीद की गई। झज्जर मंडी में 10960 क्विंटल बाजरा पहुंचा। रेवाड़ी जिले की मंडियों में 6 हजार क्विंटल बाजरा पहुंचा, जिसमें 5 हजार क्विंटल खरीदा गया। चरखी दादरी व भिवानी जिले में अभी बाजरे की आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें