फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: देरी से पहुंचा केंद्र सरकार का आदेश, 70 फीसदी मंडियों में नहीं शुरू हो पाई धान खरीद

Sun, 03 Oct 2021 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस बार धान खरीद के लिए 1960 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य रखा गया है। पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से 1806 स्थानों पर सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद की जाएगी। मंडियों में भीड़ होने से बचाने के लिए लगभग 800 चावल मिलों, सार्वजनिक स्थानों को अस्थायी खरीद केंद्र के तौर पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
धान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान खरीद को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद शनिवार को आदेश रात में देरी से पहुंचने के कारण 70 प्रतिशत मंडियों में धान खरीद का काम शुरू नहीं हो पाया। इससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार होने के कारण भी कई जिलों में धान खरीद शुरू होने में दिक्कत आई। हालांकि सरकार ने धान खरीद के पहले दिन का कोई ताजा आंकड़ा जारी नहीं किया लेकिन अधिकारियों के अनुसार सोमवार को विधिवत मंडियों में धान खरीद का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे

केंद्र सरकार ने बारिश अधिक होने के कारण इस साल धान की खरीद एक के बजाय 11 अक्तूबर से करने का फैसला किया था। इसके बाद पंजाब और हरियाणा में किसानों ने केंद्र के इस फैसले का विरोध किया था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी सूबे में धान की खरीद को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने धान खरीद पर लगी रोक को तत्काल हटाने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


किसानों के विरोध और राज्य सरकार की मांग को देखते हुए केंद्र ने देरी से धान की खरीद करने का फैसला वापस ले लिया था। हालांकि शनिवार को केंद्र से इस आशय के आदेश पहुंचने में देरी होने के कारण रविवार को पंजाब की अधिकांश मंडियों में धान खरीद का काम शुरू नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

आढ़ती एसोसिएशनों के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। रविवार होने के कारण भी धान खरीद में परेशानी आई। सोमवार से यह कार्य विधिवत शुरू हो जाएगा। सरकार की ओर से भी दावा किया गया कि सोमवार से धान खरीद की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें