फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU में हंगामा: पंजाब यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल के आखिरी दिन बढ़ी भीड़, ऑडिटोरियम बंद, छात्रों ने की नारेबाज

Fri, 25 Oct 2024 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू कैंपस में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में जोनल हेरिटेज एंड फेस्टिवल-2024 चल रहा है। यूथ फेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन शुक्रवार को पीयू में खूब हंगामा हुआ। पीयू के पीएल आंनद ऑडिटोरियम में सुबह 10  बजे फेस्टिवल शुरू होना था, लेकिन छात्रों को ऑडिटोरियम से बाहर निकाल दिया गया। दोपहर 12 बजे तक छात्रों को बाहर खड़ा रखा गया। 12 बजे के बाद छात्रों को एंट्री दी गई। इस दौरान वहां छात्रों की भीड़ लग गई। स्टूडेंट्स के बीच धक्का मुक्की भी हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर लगभग ढाई बजे ऑडिटोरियम में भीड़ ज्यादा बढ़ जाने की वजह से कुछ देर के लिए ऑडिटोरियम को बंद कर दिया गया। यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे थे। इस वजह से कैंपस में भीड़ ज्यादा हो गई। इसके चलते ऑडिटोरियम को बंद करना पड़ा। वहीं इससे भड़के छात्रों ने पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गिद्दा में डीएवी कॉलेज-10 रहा अव्वल
इससे पहले वीरवार को गिद्दा प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज-10 ने प्रथम स्थान, सरकारी नेशनल कॉलेज माछीवाड़ा ने दूसरा और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर- 11 ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें