फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः अमृतसर में गिरा ओवरब्रिज, मलबे के नीचे से निकाले गए 11 लोग, मची अफरातफरी

Tue, 25 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर में गिरा ओवरब्रिज
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर रात बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ओवरब्रिज गिर गया और मलबे के नीचे एक कार समेत कई मजदूर दब गए। अब तक 11 लोगों को निकाला जा चुका है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बारिश और लापरवाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड पर श्री गुरुरामदास जी डेंटल कालेज के सामने बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत बन रहे ओवरब्रिज पर बस शैल्टर बनाने का काम चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। सोमवार शाम को ही लैंटर डाला गया था कि देर रात ओवरब्रिज का लैंटर वाला हिस्सा ही गिर गया।

इससे पहले कि मजदूर कुछ समझ पाते, वे भी लैंटर के साथ नीचे आ गिरे। मलबे के नीचे एक कार भी दब गई। हादसा देखकर लोग सहम गए, लेकिन उन्होंने तुंरत बचाव अभियान शुरू कर दिया। सबसे पहले कार में सवार हरदीप सिंह, उसकी बेटी और ड्राइवर को निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस को भी खबर दे दी गई। इतना लोगों ने दबे मजदूरों को निकालना शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल मजदूरों में झारखंड के जगन्नाथ, भुवनेश्वर, विजय, सनिया, रितेश, दुर्गेश, चंदन और भूषण सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें