भारतीय वायुसेना स्कूल एथलेटिक्स व खेल चैंपियनशिप का समापन
तीन दिन चली 14वीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप में 13 खेल स्पर्धाएं, एयर मार्शल ने दी विजेताओं को ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी के तत्वावधान में बेस रिपेयर डिपो, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित 14वीं अखिल भारतीय वायुसेना स्कूल एथलेटिक्स एवं खेल चैंपियनशिप शुक्रवार को सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपन्न हुई। तीन दिन तक चली इस चैंपियनशिप में सातों कमानों के 126 वायु सेना स्कूलों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
इस आयोजन में कुल 13 स्पर्धाएं कराई गईं। इनमें आठ ट्रैक एवं फील्ड इवेंट 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 4x100 मीटर रिले, 4x200 मीटर रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद और पांच इनडोर खेल बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज शामिल थे।