फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तिब्बती और खम्पा बाजारों का किराया आधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल आपदा प्रभावितों के लिए लिया गया फैसला
विज्ञापन

नगर निगम ने मनीमाजरा और सेक्टर-17 ग्राउंड का किराया घटाया, कारोबारियों को मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम ने मनीमाजरा स्थित दशहरा ग्राउंड और सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड का किराया इस वर्ष 50 प्रतिशत घटाने का फैसला किया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि यह कदम उन समुदायों के प्रति सहानुभूति और सहयोग का प्रतीक है, जो लंबे समय से चंडीगढ़ के मौसमी बाजारों से जुड़े रहे हैं। इन स्थानों पर हर साल हिमालयन खम्पा जनजाति और तिब्बती समुदाय की ओर से ऊनी और हस्तशिल्प बाजार लगाए जाते हैं। मेयर ने बताया कि हालिया बरसात में हिमाचल प्रदेश में आए भूस्खलन और बाढ़ ने इन कारोबारियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और इस छूट से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। नगर निगम का यह निर्णय न केवल व्यापारियों को राहत देगा बल्कि चंडीगढ़वासियों को भी सर्दियों में लगने वाले ऊनी बाजारों की परंपरा को पहले की तरह देखने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क: सेक्टर 26-ई में मौजूदा नेटवर्क को मजबूत करने और मरम्मत के लिए 26.28 लाख रुपये का बजट।
धनास वैली पार्क: विकास कार्य, लागत लगभग 33.41 लाख रुपये।
एमआरएफ सेंटर: लीचेट सक्शन मशीन की हायरिंग, खर्च लगभग 36.13 लाख रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें