फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा से आ रही वरना कार ने आई-20 को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38डी में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वरना चालक ने एक आई-20 कार को टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस सेक्टर-38 वेस्ट निवासी वरना कार चालक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीष महाजन ने बताया कि वह खरड़ स्थित स्वराज नगर के निवासी हैं। वीरवार रात वह अपनी आई-20 कार में सेक्टर-23 से घर लौट रहे थे। सेक्टर-38डी रोड पर पहुंचते ही गलत दिशा से सामने की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक वरना कार का चालक उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया। इसके चलते कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी चालक को बाद में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें