फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के जल जीवन मिशन की सराहना, केंद्रीय जल मंत्री बोले- सभी राज्य यह तरीका अपनाएं

Fri, 03 Jul 2020 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दी सलाह, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की योजनाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री ने कहा- 30 लाख घरों में से 23.53 लाख परिवारों को घरेलू कनेक्शन दिए
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अन्य राज्यों को जल जीवन मिशन में हरियाणा पैटर्न अपनाने की सलाह दी है। शेखावत ने 2022 तक सभी ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ने के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य राज्य जल जीवन मिशन में अपनी योजनाएं में हरियाणा पैटर्न का अनुसरण करें।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में विभिन्न विभाग और अधिकारी घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए एक टीम के रूप में काम रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा राष्ट्रीय लक्ष्य 2024 से पहले ही 2022 तक इस लक्ष्य को पूरा कर लेगा।


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने बताया कि सरकार 2022 तक सभी ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दे देगी। ग्रामीण घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराने के कई उपाय किए गए हैं। रोड कट शुल्क 2000 रुपये माफ कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण जल एवं सीवरेज समितियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन समितियों में महिलाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है। राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में 30 लाख घर हैं, जिनमें से 23.53 लाख परिवारों को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। कोविड-19 संकट के बावजूद ग्रामीण घरों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित 4.59 लाख घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को 15 अगस्त 2020 तक सरकार पूरा कर लेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें