गलवां में चीन के साथ हिंसक झड़प के बाद मोदी सरकार ने डिजिटल स्ट्राइक कर 59 चाइनीज एप को बंद कर दिया है। वहीं हीरो साइकिल भी चीन को झटका देने के लिए तैयार है। हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल ने चीन के साथ 900 करोड़ का व्यापार रद्द करने की बात कही है। मुंजाल की इस घोषणा को सीधे चीन पर ट्रेड स्ट्राइक माना जा रहा है।
बता दें कि हीरो साइकिल की तरफ से हाईएंड साइकिल निर्माण के लिए चीन से काफी पार्ट्स आयात किए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार हर साल लगभग 300 करोड़ का कारोबार चीन के साथ होता है। अभी चीन से लगभग 900 करोड़ रुपये के पार्ट्स खरीदे जाने थे। इससे पहले हीरो साइकिल ने ट्रेड स्ट्राइक करते इस व्यापार को रद्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
एमडी पंकज मुंजाल ने बताया कि हीरो साइकिल ने यह बड़ा अहम फैसला लिया है। चीन से हर साल हम 300 करोड़ रुपये का कारोबार करते हैं, उन्हें तीन या चार साल का एक साथ कांट्रैक्ट देते हैं। इस समय 900 करोड़ के ऑर्डर चीन को दिए गए थे, जिन्हें हीरो ने रद्द कर दिया है। इन पार्ट्स को जर्मनी में तैयार किया जाएगा। कोविड-19 के दौरान जर्मनी में इनके डिजाइन तैयार हो चुके हैं।
लेबर अभी वापस नहीं आना चाहती
मुंजाल ने कहा कि लॉकडाउन के बाद साइकिल की डिमांड बढ़ी है। जिम बंद हैं, इसलिए साइकिल फिटनेस के लिए अच्छी पसंद है। जुलाई के दौरान हीरो चार लाख डोमेस्टिक व्हीकल तैयार करेगा। अगर लोकल मार्केट की बात करे तो हमारे टीयर टू सप्लायर के पास अभी मजदूरों की कमी है। मजदूर अभी वापस आना भी नहीं चाह रहे हैं, क्योंकि उन्हें फिर से लॉकडाउन होने का डर सता रहा है। गांव धनांसू में बनने जा रही हीरो साइकिल वैली 15 दिसंबर तक तैयार हो जाएगी।