फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय, चंडीगढ़-हरियाणा में कल बारिश के आसार, पड़ेंगे ओले चलेगी आंधी

Wed, 11 Dec 2019 03:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
विज्ञापन
Chandigarh Rain
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। जल्द ही इसका असर चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के पहले दिन जम्मू-कश्मीर व लद्दाख वाले क्षेत्र में इसका असर देखा जाएगा। उसके बाद इसका प्रभाव हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में आएगा।
विज्ञापन


पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी व बारिश होगी तो मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ट्राइसिटी में 12 व 13 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पहाड़ी इलाके गुलमर्ग, पहलगाम, कुलगाम, श्रीनगर, शिमला, कुल्लू, मनाली, केदारनाथ, बद्रीनाथ और नैनीताल सहित कई जगहों पर अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। शिमला में सीजन की यह दूसरी बर्फबारी होगी।

14 दिसंबर के आसपास मौसम फिर से बदलेगा और बारिश व हिमपात में कमी आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में रात का तापमान बढ़ेगा, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आएगी। दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में अंधड़ और ओले गिरने की चेतावनी जारी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 12 और 13 दिसंबर को हरियाणा में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है। इस पहले पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते हरियाणा में मंगलवार को ठंडक और बढ़ गई है। रोहतक में दिन का तापमान गिरकर 19.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन में प्रदेश में सबसे कम है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हलचलों की वजह से बुधवार रात से हरियाणा में मौसम का रुख बदलने की संभावना है। इससे पूर्व मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद हिसार के दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन ढलते ही ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। रोहतक में भी पिछले कई दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम चल रहा है।

इसी तरह अंबाला का दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री लुढककर 19.9 डिग्र्री पर पहुंच गया। उधर, नारनौल में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 6.0 डिग्री दर्ज किया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। 12 व 13 दिसंबर को हवाओं व गरज-चमक साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को बादल छाये रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें