फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ के बाद ‘पंज ग्रंथी’ की बेअदबी, फटी हालत में मिली

Sun, 18 Oct 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट के कस्बा बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मुक्तसर के गांव बरीवाला के सेमनाले पर से ‘पंज ग्रंथी’ की बेअदबी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव के सेमनाले पर फटी हालत में ‘पंज ग्रंथी’ देखी गई। इसके विरोध में गुस्साए सिख संगठनों ने श्री गुरु अंगद देव जी की जन्म स्थली सरायनागा स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने मेन सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा सुरिंदर हरि सिंह के नेतृत्व में लगाया गया।

जाम में गांव बरीवाला, हरिके, भुट्टीवाला, खारा, मराड़, वट्टू बाजा, वड़िंग, सूरेवाला और मोतलेवाला समेत आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल हुई। सिख संगठन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन

विज्ञापन

डेरा दादूवाल के प्रमुख संत ने घटना की निंदा की

डेरा दादूवाल के प्रमुख संत बलजीत सिंह दादूवाल ने भी प्रदर्शन में पहुंचकर इस घटना की निंदा की। उन्होंने राज्य सरकार से सत्ता छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि अगर सरकार इस मामले का हल नहीं निकाल सकती तो उसे सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नहीं।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सदस्य तो इस्तीफे दे रहे है, मगर सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। सुबह करीब दस बजे लगाया गया जाम बाद दोपहर तक जारी रहा।

वहीं मुक्तसर और फरीदकोट में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामले में गांव बरीवाला से कुछ ही दूरी पर गांव झबेलवाली के पास भी गांव झबेलवाली और कोटली संघर की सिख संगतों ने जाम लगाया, मगर यह जाम दोपहर एक बजे हटा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें