Chandigarh News: जीएमसीएच 32 में तैनात 27 नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी पर तलवार लटक गई है। अस्पताल में तैनात इन कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी हुआ है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थिति गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में कार्यरत 27 नर्सिंग ऑफिसर को नौकरी से निकालने के आदेश जारी हुए हैं। उक्त सभी नर्सिंग ऑफिसर आउटसोर्स पर काम कर रहे थे। इनकी सेवाएं 31 अगस्त को समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। इसे लेकर वहां के नर्सिंग ऑफिसर में काफी रोष है।
विज्ञापन
इस आदेश को लेकर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भगवान कुमावत का कहना है कि अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के 250 से ज्यादा स्वीकृत पद खाली है। उस पर भर्ती करने की बजाय तैनात कर्मचारियों को हटाया जा रहा है।
उनका कहना है कि नर्सिंग ऑफिसरों पर कार्य का दबाव पहले से ही काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर 27 नर्सिंग ऑफिसर को निकाल दिया गया तो स्थिति और खराब होगी। इन नर्सिंग ऑफिसरों की तैनाती कोविड के दौरान की गई थी। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात मरीजों की सेवा की। अब खाली पदों को भरने की बजाय वे उन नर्सिंग अफसर को निकाल रहे हैं। जबकि उन्हें ही नियमित किया जाना चाहिए। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव को भी पत्र लिखा गया है।