पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ओपन स्कूल शिक्षा प्रणाली के अधीन चल रहे स्टडी सेंटरों पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने सेंटरों से सेशन-2013-14 में दसवीं और 12वीं कक्षा में दाखिल किए विद्यार्थियों संबंधी जानकारी मांगी है।
स्कूलों को विद्यार्थियों के संबंधित तहसील एवं जन्मतिथि संबंधी लगाए गए दस्तावेजों की एक प्रति बोर्ड को भेजनी होगी। दस्तावेज जमा कराने की आखिरी तिथि दस अप्रैल तय की गई है।
बोर्ड ने साफ किया है कि दस्तावेज नहीं भेजे गए, तो विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक दिया जाएगा।