फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का इस्तीफा: विपक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला, सुखबीर बादल ने कहा- झूठी कसम खाने का मिला इनाम

Sat, 18 Sep 2021 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे का घटनाक्रम पंजाब में कांग्रेस के पतन में आखिरी कील साबित होगा। कैप्टन के इस्तीफे के साथ ही उनके मंत्रिमंडल तथा उनके समर्थकों ने भी इस्तीफों की बारिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कैप्टन के इस्तीफे के बाद मचे सियासी घमासान के बीच विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा है कि कैप्टन के इस्तीफे के साथ ही पंजाब में कांग्रेस पार्टी की पोल खुल गई है। शिअद ने कैप्टन को गुटका साहिब की झूठी कसम खाने का इस्तीफे को इनाम बताया है। वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस के पतन में आखिरी कील बताया है।

विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी और उसके आलाकमान का कबूलनामा है कि पार्टी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल लंबे समय से जो कह रहा था वह सच हो गया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह गुटका साहिब को झूठी शपथ लेने का इनाम मिला है। शिअद अध्यक्ष ने कहा कि अकेले मुख्यमंत्री बदलने से पंजाब में कांग्रेस पार्टी के डूबते बेड़े को नहीं बचाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक दल को भी अपने अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे का घटनाक्रम पंजाब में कांग्रेस के पतन का आखिरी कील साबित होगी। शर्मा ने कहा कि कैप्टन के इस्तीफे के साथ ही उनके मंत्रिमंडल तथा उनके समर्थकों ने भी इस्तीफों की बारिश शुरू कर दी है। जब से नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला है तब से कांग्रेस में भूचाल आया हुआ है। सिद्धू की कैप्टन से बनती नहीं थी और सिद्धू रोजाना कोई न कोई साजिश खेलते रहते थे और आज आखिरकार वो अपने मकसद में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


कैप्टन का इस्तीफा बसपा की जीत: बसपा
पंजाब में मुख्यमंत्री का परिवर्तन बहुजन समाज पार्टी की जीत है। यह बसपा की ताकत का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी का सारा जोर अब इस बात पर है कि पंजाब में बसपा को कैसे रोका जाए। ये विचार बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नहीं होगा। कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पंजाब में कांग्रेस के विफल होने का एक ही कारण है कि उसने पंजाब के लोगों से किए वादों को पूरा नहीं किया है।

कांग्रेसियों की कुर्सी की जंग ने पंजाब को तबाह कर दिया: आप
पंजाब में आप नेता एवं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह ने पंजाब और पंजाबियों का बहुत ज्यादा नुकसान किया है। पंजाब के लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी रोष है। चीमा ने कहा कि अली बाबा बदले जाने से बाकी चोर दूध के धुले नहीं हो जाएंगे। साढ़े चार वर्षों से जारी माफिया राज की दलदल में सभी कांग्रेसी धंसे हुए हैं। जो भी चेहरा बदल ले लेकिन अपनी झूठी, भ्रष्टाचारी और मौका परस्ती की फितरत नहीं बदल सकती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें