शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर कहा कि पंजाब इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस समय पंजाब के लोगों को सरकार की सबसे अधिक जरूरत है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं। राज्य के सभी बड़े नेता दिल्ली में बैठकर अपनी-अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हैं। जनता सब समझ गई है, आने वाले चुनाव में वह इसका जवाब देगी।
यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। भाजपा का इस सियासी घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा तो सिर्फ आने वाले चुनाव में जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख का हाल लेगी। - दुष्यंत गौतम, पंजाब प्रभारी, भाजपा
कांग्रेस के नेता अति महत्वाकांक्षी हैं। यह लड़ाई सिर्फ कुर्सी को लेकर हो रही है। जनता की समस्याओं से कांग्रेस की सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। 2022 में होने वाले चुनाव में पंजाब की जनता इसका जवाब देगी।
- हरपाल सिंह चीमा, आप नेता और नेता प्रतिपक्ष, पंजाब