फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की सेलरी रोकने और डस्टबिन हटाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में पार्षद द्वारा हटाए गए डस्टबिन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता योगेश सोनी ने सवाल उठाए हैं। उन्होेंने कहा कि कम्पोस्ट प्लांट डस्टबिन हटाने के लिए पार्षद ने कमिश्नर से अनुमति क्यों नहीं ली गई। अगर डस्टबिन खराब था तो उसे ठीक करवाया जा सकता था। पार्षद रवि ने खराब स्थिति के कारण डस्टबिन हटाए जिसका प्रवक्ता सोनी ने विरोध किया है। डस्टबिन लगाने के लिए जब मार्केट कमेटी से बात की गई तो हटाने के समय क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर-22 के 16 शौचालय में कार्यरत कर्मचारियों को सफाई का सामान लाने के लिए कहा जा रहा है जबकि यह सामान उपलब्ध कराना अमृत कंपनी का काम है जिसे यह शौचालय ठेके पर दिए गए हैं। यह कर्मचारियों के साथ धक्का है। उन्होंने कर्मचारी मोनिका और प्रमोद को पिछले पांच महीने से सैलरी न दिए जाने का भी विरोध किया। दोनों कर्मचारियों को गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें