फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अफीम की खेती का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार तीन एकड़ के फार्म में 12 गज की जमीन में लगाए थे पौधे

Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच फार्म में चल रहा था अवैध खेती का कारोबार
विज्ञापन

447 हरे अफीम के पौधे व 870 डोडे बरामद, आरोपी पहले भी दर्ज है हत्या का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली/डेराबस्सी। मोहाली पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अफीम के पौधों को पुलिस ने जड़ से उखाड़कर कब्जे में ले लिया है। बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से अफीम की खेती पर बैन लगाया गया है। इसके बावजूद डेराबस्सी क्षेत्र में शहर के बीचोबीच फार्म हाउस पर अफीम की खेती की जा रही थी। तीन एकड़ के फार्म के अंदर 12 गज की जमीन में यह खेती हो रही थी।
पुलिस को इसकी भनक लगी तो टीम ने फार्म हाउस पर रेड कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 447 अफीम के हरे पौधों उखाड़कर खेत मालिक हरविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


इंडस वैली के पिछली तरफ है सैनी फार्म

डेराबस्सी के इस्सापुर रौणी गांव में इंडस वैली के पीछे आरोपी हरविंदर सिंह ने सैनी फार्म बनाया हुआ था। यह फार्म तीन एकड़ में है। आरोपी हरविंदर ने इसी फार्म के 12 गज की जमीन (10 बाय 10) में अफीम की खेती की थी। उसने तीन महीने पहले यहां अफीम लगाई थी। हरविंदर के अनुसार 15 -20 दिन में यह पूरी तरह तैयार हो जानी थी। डेराबस्सी थाने के एसएचओ अजितेश कौशल को इनपुट मिलने के बाद जब पुलिस ने रेड की तो फार्म के पिछली तरफ खेतों में लगी फसल बरामद मिली। पुलिस ने मौके पर 447 हरे अफीम के पौधे उखाड़कर व 870 डोडे जिनका वजन 14 किलो 190 ग्राम है, बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूला है कि उसने पहली बार ये पौधे तीन महीने पहले ही लगाए थे। दो हफ्ते में यह तैयार हो जानी थी। जिस पर डोडाे के अलावा फूल भी लगे थे। खेल मालिक की ओर से कुछ डोडो पर कट भी लगाए जा चुके थे, जिनमें से दूधिया तरल पदार्थ निकल रहा था, सूखने के बाद इसे अफीम के तौर पर इस्तेमाल किया जाना था।

आरोपी पर पहले भी दर्ज है हत्या का मामला

बता दें कि खेत मालिक आरोपी हरविंदर पर पहले से हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज है। आरोपी पर वर्ष 2021 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जोकि अदालत में विचाराधीन है। आरोपी हरविंदर ने खेतों में धान की फसल की कटाई के बाद बचे अवशेष को उठा रही एक महिला को कटर से हत्या करने व उसके शव को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। फिलहाल आरोपी इस अफीम को कहां सप्लाई करने वाला था, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


कोट्स

इनपुट मिला था कि डेराबस्सी के इस्सापुर रौणी गांव में एक फार्म में अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस ने जब रेड की तो आरोपी हरविंदर को मौके पर ही काबू कर लिया। मौके से अफीम के पौधे व डोडे मिले हैं, जिन्हें काबू कर लिया है। आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है, उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने यह खेती किस मकसद के लिए की थी।
- अजितेश कौशल, एसएचओ थाना डेराबस्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें