फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते रह गए कांग्रेसी, उद्घाटन कर गए भाजपाई

Mon, 17 Feb 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और अकाली पार्षदों ने विकास नगर और मौली जागरां में शॉपिंग सेंटर और कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन


इनका उद्घाटन मेयर हरफूल चंद्र कल्याण को सोमवार को करना था। एक दिन पहले ही उद्घाटन होने पर विकास नगर और मौली जागरां की राजनीति गरमा गई है।

मेयर भारी पुलिस बल की तैनाती में उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की ओर से सोमवार 17 फरवरी को विकास नगर में बनाए गए शॉपिग सेंटर, सामुदायिक केंद्र व मौली कांपलेक्स के सामुदायिक केंद्र के भवन का उद्घाटन मेयर हरफूल कल्याण से करवाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन भाजपा की ओर से रविवार को ही इन भवनों का उद्घाटन करवा दिया गया।

इसका उदघाटन वरिष्ठ नागरिकों से करवाया गया, लेकिन वहां पर भाजपा और अकाली के बड़े नेता उपस्थित थे।

उपस्थित नेताओं में भाजपा के प्रदेश प्रधान संजय टंडन, स्थानीय पार्षद रजिंदर कौर रत्तू, पूर्व पार्षद अनिल दुबे के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, पूर्व मेयर व पार्षद हरजिंदर कौर, पार्षद आशा जसवाल, पार्षद अरुण सूद, अकाली दल के पार्षद मलकीत सिंह, पार्षद सतिंद्र सिंह, पूर्व पार्षद जगजीत सिंह कंग सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


पटिट्का न हटाए इसके लिए रखवाली
इस मौके पर कोई सभा आयोजित नहीं की गई, लेकिन फिर भी भाजपाई यहां काफी देर तक डटे रहे।

सूत्रों का कहना है कि उद्घाटन की पट्टिका को कोई हटाए न इसके लिए भाजपाईयों ने वहां रखवाली भी की। सोमवार को मेयर हरफूल कल्याण 11 बजे इन भवनों का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में यहां पर हंगामा होने का भी अंदेशा जाहिर किया जा रहा है।

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर हरफूल चंद्र कल्याण ने कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि एरिया काउंसलर को पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन, इलाका पार्षद के मन में क्या है वे ही बता सकती हैं। मैं उद्घाटन सोमवार को करूंगा।
विज्ञापन


पूर्व मेयर और पार्षद प्रदीप छाबड़ा के अनुसार भाजपा के लोगों को नौटंकी करने की आदत है। भाजपा के उपर से लेकर नीचे तक झूठे हैं।

इन्हे झूठ बोलने की आदत है। हैरानी की बात है कि इसमें पैसा केंद्र का लगा है। चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम का लगा है। यह किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं है सरकारी कार्यक्रम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें