फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनौती को स्वीकार कर आगे बढ़ने वाले ही दूसरों के लिए बनते हैं प्रेरणाः सत्यपाल जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पूर्व सांसद व भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन इस संदेश का प्रतीक है कि हर व्यक्ति को समाज के उन वर्गों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग उतने भाग्यशाली नहीं हैं, उनकी सहायता करना ही सच्ची सेवा है।
विज्ञापन

सत्यपाल जैन सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसे नॉर्थ जोन चंडीगढ़ डेफ सोसाइटी ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया था। कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्तूबर को दशहरा होने के कारण रविवार को किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने इशारों की भाषा में पूरी प्रस्तुति दी। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
संस्था की ओर से सत्यपाल जैन को महात्मा गांधी का चित्र भेंट किया गया। जैन ने कहा कि भगवान हर किसी को समान सुविधाएं नहीं देता लेकिन जो लोग इस चुनौती को स्वीकार कर जीवन में आगे बढ़ते हैं, वे दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे लोगों के प्रति अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी कमी को कमजोरी न समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें