फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन ही सच्चा राष्ट्र धर्मः नरेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु गोबिंद सिंह नगर में रविवार को नगर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-21ए स्थित वेरका बूथ वाले पार्क में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक हुआ, जिसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के परिवारों, समाज के लोगों और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हरविंदर कुमार बाली रहे। उनके साथ विभाग प्रचारक नरेश कुमार और विभाग संघचालक त्रिलोकीनाथ गोयल मंच पर उपस्थित रहे। गुरु गोविंद सिंह नगर की आठ मंडल और बस्तियों के कुल 850 लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ. हरविंदर बाली ने कहा कि हर कठिन परिस्थिति में संघ स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में कार्य किया। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान केवल 13 महीनों में संघ स्वयंसेवकों ने पूरे देश में संगठन को फिर से खड़ा कर दिया। डॉ. बाली ने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण का कार्य है, क्योंकि मजबूत चरित्र ही समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को दोहराते हुए कहा कि एक सशक्त व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के उत्थान का आधार होता है। कार्यक्रम में शाखा की गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया और अंत में राष्ट्रगीत व संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

देश को पांच प्रमुख परिवर्तनों की आवश्यकता
संघ के विभाग प्रचारक नरेश कुमार ने कहा कि आज देश को पांच प्रमुख परिवर्तनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी को बढ़ावा देने की दिशा में हर नागरिक को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवार के जीवन में अनुशासन और राष्ट्रहित के भाव को बढ़ाना चाहिए। समरसता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समाज को बिना किसी भेदभाव के एकजुट रहना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा के लिए हर नागरिक को पौधारोपण और हर्बल पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन

नागरिक कर्तव्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन ही सच्चा राष्ट्र धर्म है। वहीं स्वदेशी पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने देश में बने उत्पादों और स्थानीय उद्योगों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें