फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में 24 घंटे सात दिन पेयजल आपूर्ति के लिए अकेली कंपनी का खुलेगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा में 24 घंटे सात दिन पेयजल आपूर्ति के लिए अकेली आवेदक कंपनी का टेंडर खोलने के लिए सोमवार को टेक्नीकल कमेटी ने अनुमति दे दी। अब कंपनी की फाइनेंशियल बिड देखी जाएगी। इससे पहले स्मार्ट सिटी की ओर से इस योजना के लिए सात बार टेंडर किया जा चुका है। पांच बार कोई कंपनी नहीं आई और दो बार से एक ही कंपनी आवेदन कर रही है। राजस्थान की एसबी इंटरप्राइजेज कंपनी ने ही इस योजना के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की ओर से 162.90 करोड़ की लागत से मनीमाजरा में 7 दिन 24 घंटे पेयजलापूर्ति की योजना बनाई गई है, जिसमें 70 करोड़ योजना की लागत और 10 साल तक योजना की देखरेख व चलाने की जिम्मेदारी शामिल है। इसी से कंपनी अपना मुनाफा लेगी। स्मार्ट सिटी ने कंपनियों की ओर से रुचि न दिखाने पर योजना की डीपीआर में कई बदलाव किए, लेकिन कंपनियों ने हिस्सा नहीं लिया। अधिकारियों ने बताया कि पहले योजना में एक ही कंपनी के हिस्सा लेने की शर्त थी। इस शर्त को हटाकर साझेदारी कंपनियों को योजना संचालित करने का भी विकल्प दिया गया। वहीं पिछले पांच साल में घाटे में रहने वाली कंपनियों के आवेदन न करने की शर्त को भी हटा दिया गया। इस योजना के तहत मनीमाजरा में 2577 मीटर और पाइपलाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें