हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि हरियाणा में जितनी भी खेल-फेडरेशनों खेलों के ट्रायल करवाती हैं, उन्हें ट्रायल के लिए सरकार से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा उन्हें सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके अलावा खेल-फेडरेशन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बिना पूर्व अनुमति अंपायरिंग अथवा खेल संबंधित अन्य गतिविधियां करती हैं तो प्रशिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
उन्होने कहा कि आमतौर पर देखा गया है कि प्रदेश में कार्यरत सरकारी प्रशिक्षक समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करने अथवा खेल से संबंधित अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए अपनी पोस्टिंग से दूसरे स्थान पर या प्रदेश से बाहर अपने स्टेडियम के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण छोड़कर जाते रहतें हैं, जिससे खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा आती है। उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रशिक्षकों को अपने मुख्य कार्य के अलावा गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति प्रदेश सरकार नहीं देगी।
हरदीप सिंह उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने 5 दिसंबर 2019 को हुए चुनाव में निर्वाचित हरदीप सिंह को नियुक्ति दे दी है। जिला चरखी दादरी की पंचायत समिति बौंद/दादरी-1, के उपाध्यक्ष पद पर शेष अवधि के लिए आयोग ने उन्हें अधिसूचित किया है।