मनीमाजरा। सरकारी स्कूल में खाली पड़ी सीटें भरने का मैथमेटिक्स विजन के डायरेक्टर राजकुमार सैनी ने तरीका निकाला है। उन्होंने शिक्षा विभाग से अपनी नीति में बदलाव करने की अपील करते हुए कहा कि कई अभिभावकों को ऑनलाइन फार्म भरना नहीं आता, ऐसे में स्कूल के गेट पर ही फार्म भरवाए जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 6वीं से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे को सहूलियत मिलनी चाहिए कि वह किसी भी स्कूल में आवेदन कर सके। इससे कुछ प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी अपने मन चाहे स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। बहुत से लोग चंडीगढ़ छोड़कर उत्तर प्रदेश और बिहार चले गए। इसलिए छोटी कक्षाओं के सेक्शन कम करके बड़ी कक्षाओं के सेक्शन बढ़ा दें। इसके अलावा डबल शिफट में चलने वाले स्कूलों को सिंगल में कर देना चाहिए।