फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस पर आज निकलेगा निर्णय.. पीयू सिंडिकेट की कमेटी ऑनलाइन करेगी बैठक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू सिंडिकेट की तरफ से बनाई गई कमेटी सोमवार को फीस के मुद्दे पर ऑनलाइन बैठक कर निर्णय लेगी। पिछले दो दिन से पीयू में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ है। छात्रों की मांग है कि कोरोना के चलते घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में वह बढ़ी हुई और सेमेस्टर की फीस देने की स्थिति में नहीं हैं। उधर, फीस को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता चौथे दिन भी वीसी ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने पिछले हफ्ते विद्यार्थियों को नोटिस जारी कर सोमवार तक सेमेस्टर फीस जमा करवाने का अल्टीमेट दिया था। साथ ही कहा था कि जो विद्यार्थी सेमेस्टर फीस जमा नहीं करेगा, उन्हें ऑनलाइन क्लास में नहीं बैठने दिया जाएगा। इसके साथ ही पीयू ने इस सेशन की सेमेस्टर फीस भी बढ़ा दी है। इसको लेकर पीयू की सभी स्टूडेंट यूनियन ने मिलकर पीयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और इस सेमेस्टर की फीस माफ करने की मांग रखी। डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर ने विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पीयू सिंडिकेट की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया है।
इस बारे में डीएसडब्ल्यू मैन प्रो. एसके तोमर ने बताया कि कोविड-19 के चलते अभी ये विद्यार्थी ऑनलाइन घर से काम कर रहे हैं। इन्होंने ज्ञापन दिया है कि इनका हॉस्टल का किराया माफ किया जाए। हालांकि इन्होंने कमरों में अपना सामान रखा हुआ है। पीयू इसी हफ्ते बैठक कर इन विद्यार्थियों की मांगों पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन

एबीवीपी ने रखी यह मांग
-फीस के फैसले को वापस लिया जाए
-ट्यूशन फीस में छूट दी जाए
-वार्षिक फीस, स्पोर्ट्स फीस इत्यादि को इस सेमेस्टर के लिए माफ किया जाए
-फीस जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई जाए
-इस सेमेस्टर की फीस इंस्टालमेंट में ली जाए
-ऑनलाइन क्लास में इंटरेक्टिव वाइस रिस्पांस की सुविधा दी जाए
-क्लास की वीडियो रिकॉर्डिंग ग्रुप में शेयर की जाए
मांगों की सुनवाई न होने तक जारी रहेगा धरना
एबीवीपी के अध्यक्ष हरीश गुज्जर ने कहा कि जब तक पीयू प्रशासन मांगों की सुनवाई नहीं करता, धरना जारी रखेंगे। उन्होंने बताया रविवार को पीयू के सिंडीकेट मेंबर प्रो. डीपीएस रंधावा छात्रों की बात सुनने धरनास्थल पर वीसी कार्यालय के समक्ष पहुंचे। प्रो रंधावा ने कार्यकर्ताओं से उनकी मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे एबीवीपी की ओर से उठाए गए मुद्दों को सोमवार को बैठक में रखेंगे। धरने पर एबीवीपी के अध्यक्ष हरीश गुज्जर, प्रिया शर्मा, रोहिल, कुदरत जोत कौर, प्रभ ग्रेवल, ऋषिका राज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गेस्ट हॉस्टलर्स ने की फीस माफ करने की मांग
पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी के छात्र टेन्योर पूरा होने के बाद कैंपस में गेस्ट हॉस्टलर्स की फैसिलिटी लेते हैं। इन छात्रों ने पीयू प्रशासन से हॉस्टल की फीस माफ करने की मांग की है। ये विद्यार्थी अभी घर से ऑनलाइन काम कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थी एक दिन का लगभग 80-90 रुपये कमरे का किराया देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें