ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में नाचती छात्रा।
- फोटो : ??????
चंडीगढ़। पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर- 9 की वार्डन डॉ. शिप्रा गुप्ता ने शुक्रवार को ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता ‘टैप योर टोज’ का आयोजन किया। अमृता प्रीतम हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में गर्ल्स हॉस्टल के वार्डन, संकाय सदस्यों और यूआईएलएस की निदेशक प्रो राजिंदर कौर के अलावा बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। इसमें लॉ विभाग से मृदुला महाजन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कत्थक डांसर जतिंदर अरोरा नैय्यर और तरुण रावत विशेष तौर आमंत्रित थे। जतिंदर कथक नर्तक और तरुण रावत हिमाचल गॉट टैलेंट सीजन 4 के विजेता रहे हैं ।
प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, हिप हॉप, बेली डांस, बॉलीवुड, लोकनृत्य आदि रूपों का संगम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का नतीजा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुखबीर कौर की उपस्थिति में घोषित किया गया। इसमें लॉ विभाग से मृदुला महाजन को प्रथम, भूविज्ञान विभाग से श्रेया को दूसरा, भौतिकी विभाग से कृतिका लखोटिया और इवनिंग स्टडीज की किरणप्रीत कौर को तीसरा और चौथा स्थान मिला। डॉ. शिप्रा गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का धन्यवाद किया। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को ई-प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया गया।