फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के लिए फैंसी नंबर चाहिए, नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराइए

Tue, 11 Oct 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरुआत में 1 जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 249 रुपये में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा। इसमें टेलीफोन का मासिक किराया अतिरिक्त से नहीं लिया जाएगा और सोमवार से शनिवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक और रविवार को पूरा दिन किसी भी नेटवर्क पर देश में कहीं भी सभी कॉल मुफ्त में होंगी।
विज्ञापन
अगर आप अपने वाहन के लिए फैंसी नंबर चाहते हैं तो ऑनलाइन नीलामी होने वाली है। जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं।  सीएच01बीजे सीरीज के फैंसी और स्पेशल नंबर लेने के लिए लोगों को एक और मौका दिया जा रहा है। पिछली नीलामी में जिन नंबरों के लिए बोली नहीं लगी थी, उनके लिए दोबारा नीलामी करवाई जा रही है। 13 अक्टूबर से इसका प्रोसेस शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


नीलामी के लिए 0016, 0019, 0020, 0021, 0025, 0026, 3333, 6000, 8000, 1212, 9898 जैसे स्पेशल नंबर हैं। इनके अलावा और भी कई स्पेशल नंबर हैं। ई-ऑक्शन के लिए 13 अक्टूबर सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा, जो 19 अक्टूबर शाम 5 बजे तक चलेगा। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोग ही ई-ऑक्शन में हिस्सा ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को https://parivahan.gov.in/fancy पर जाना होगा।

ये लिंक चंडीगढ़ प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.chdtransport.gov.in पर भी है और लोग वहां से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। ई-ऑक्शन 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और 22 अक्टूबर शाम 5 बजे तक चलेगी। 22 अक्टूबर शाम 5 बजे तक जिस नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली लगेगी, नंबर उसे अलॉट हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें