अगर आप अपनी गाड़ी के लिए फैंसी नंबर खरीदना चाहते हैं तो नीलामी होने जा रही है। जल्द से जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से पहली ऑक्शन में नंबर न बिकने के बाद फेस्टिवल सीजन में यह ऑक्शन दोबारा कराई जाएगी। इसमें 166 फैंसी नंबरों पर फिर से बोली लगाई जाएगी। बोली रिजर्व प्राइज से शुरू होगी।
ई-ऑक्शन के लिए 19 और 20 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन होगा। 22 अक्तूबर को फैंसी नंबरों की बोली का रिजल्ट आएगा। इस ऑक्शन में 0016, 0019, 0020, 0021, 0025, 0026, 3333, 6000, 8000, 1212, 9898 जैसे स्पेशल नंबर होंगे। पिछली ऑक्शन में जो नंबर नहीं बिक सके थे, उनके लिए दोबारा ऑक्शन करवाई जा रही है।
आरएलए का तर्क है कि नवरात्र के बाद शुभ दिन आ जाते हैं। इस बीच लोग फैंसी नंबरों की खरीदारी अधिक करते हैं। इन नंबरों पर जो भी बोली है, वह रिजर्व प्राइज से शुरू होगी। इसके लिए आरएलए की ओर से तैयारी कर ली गई है। 20 अक्तूबर तक आरएलए की इस वेबसाइट पर chdtransport.gov.in रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
फैंसी नंबरों की ऑक्शन फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर आरएलए इसे दोबारा आयोजित कर रहा है। 22 अक्तूबर तक फैंसी नंबरों पर बोली लगाई जा सकेगी।
- कैप्टन करनैल सिंह, आरएलए