हाउसिग बोर्ड जल्द ही शहर में खाली पड़े फ्लैट्स नीलामी करेगा। सोमवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने कुल 53 फ्लैट्स के रिजर्व प्राइस तय किए हैं। जिनमें ईडब्लयूएस से लेकर तीन बैड रूम के फ्लैट्स शामिल हैं।
सभी फ्लैट्स ई बोली के माध्यम से नीलाम होंगे। इस कारण विदेश में बैठे लोग भी बोली में शामिल हो सकेंगे। ऑनलाइन होने वाली इस बोली में कीमतें ऊंची जाने की पूरी संभावना है।
सिटीजन लंबे समय से कर रहे थे मांग
हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में खारिज हुए फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस भी मंदी के कारण कम कर दिया है। सोमवार को हाउसिंग बोर्ड ने प्रोजेक्ट के खाली 27 फ्लैट्स के रिजर्व प्राइस में भी भारी कटौती की है।
हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि कुल 53 फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस तय किया गया है। जिनकी ओपन बाजार में नीलामी की जाएगी। इन्हें ई बोली के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। नीलामी की तारीख की जल्द घोषणा की जाएगी। फ्लैट्स नीलाम करने की मांग लंबे समय से सिटीजन कर रहे थे।
सेक्टर-----फ्लैट नंबर-----फ्लोर-------कैटेगरी ---------प्रस्तावित रिजर्व प्राइस (लाख में)
38 वेस्ट----4788ए------फर्स्ट-------ईडब्लयूएस-----------25
38 वेस्ट----4808ए------फर्स्ट-------ईडब्लयूएस-----------25
38 वेस्ट----4815ए------फर्स्ट-------ईडब्लयूएस-----------25
38 वेस्ट-----4834ए-----फर्स्ट-------ईडब्लयूएस----------25
38 वेस्ट-----4818बी-----सेकेंड------ईडब्लयूएस--------22.50
38 वेस्ट-----4835बी----सेकेंड--------ईडब्लयूएस-------22.50
38 वेस्ट-----4847बी----सेकेंड--------ईडब्लयूएस-------22.50
49----------2922सी----थर्ड----------ईडब्लयूएस--------22.50
49----------2925सी----थर्ड----------ईडब्लयूएस--------22.50
49----------2839बी----सेकेंड--------वन बैडरूम---------40
49----------2803सी-----थर्ड----------वन बैडरूम--------37.50
49-----------2843सी----थर्ड----------वन बैडरूम---------37.50
49-----------2776------ग्राउंड----------टू बैडरूम----------77.50
49------------2856------ग्राउंड---------टू बैडरूम----------77.50
49-----------2774ए-------फर्स्ट--------टू बैडरूम---------72.50
49----------2852बी-------सेकेंड--------टू बैडरूम---------67.50
49---------2856बी--------सेकेंड---------टू बैडरूम--------67.50
49---------2763सी---------थर्ड----------टू बैडरूम--------62.50
51----------24-----------ग्राउंड----------टू बैडरूम---------85
51----------50-----------ग्राउंड------------टू बैडरूम--------85
51----------18ए---------फर्स्ट-------------टू बैडरूम--------80
51----------49ए---------फर्स्ट-------------टू बैडरूम--------80
51----------64ए---------फर्स्ट--------------टू बैडरूम-------80
51----------66ए---------फर्स्ट-------------टू बैडरूम------80
51----------72बी---------सेकेंड------------टू बैडरूम-------75
51----------69सी---------थर्ड--------------टू बैडरूम-------70
संख्या पहले का रिजर्व प्राइस अब
5 ईडब्लयूएस 19.95 17.50
9 वन बैड रूम 39.95 32.50
8 टू बैडरूम 59.95 55.00
5 थ्री बेडरूम 79.95 72.50