फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग से 500 एमबीए सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन से एमबीए की 500 सीटाें पर दाखिले के लिए विद्यार्थी आठ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 जुलाई तक आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। 28 जुलाई को होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी 2520 और एससी-एसटी-पीडब्ल्यूडी विद्यार्थी 1260 रुपये पंजीकरण शुल्क देकर भर सकते हैं। 28 मई को जारी प्रोस्पेक्टस के तहत दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लॉगिन आईडी, पासवर्ड बनाकर जनरेट कर पंजीकरण शुल्क भरने की आखिरी तारीख 11 जुलाई है। फीस भर चुके विद्यार्थियों के लिए 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी डालने की समय सीमा रहेगी। इसके बाद फॉर्म में जानकारी भरने के लिए विद्यार्थियों को लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन

एमबीए दाखिले के लिए पीयू 28 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक चंडीगढ़ और अधिक आवेदक होने पर लुधियाना में भी परीक्षा कराएगी। 19 अगस्त को प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी होंगे। सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंक 20 प्रतिशत और एससी-एसटी-बीसी-पीडब्ल्यूडी के लिए 15 प्रतिशत रहेगा, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पेपर 100 अंकों के बहू विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी https://mbacdoe.puchd.ac.in/importantdates.php देख सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें