फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक हफ्ता बाकी, वोटर कार्ड के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगर आप लोकसभा चुनाव-2024 में वोट देना चाहते हैं और मतदाता सूची में आपका नाम नहीं जुड़ा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी भी एक हफ्ता बाकी है। आप मतदाता बन सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार चार मई तक शहरवासी वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अभी वोट बनवाने के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन

शहर में चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 14 मई है। इससे 10 दिन पहले तक यानी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग उन आवेदनों को स्वीकार करेगा। इसके बाद उसे मतदाता बनने का अवसर नहीं मिलेगा। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप भी बनाया है। जो घर बैठे लैपटॉप या मोबाइल से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर दिए गए विकल्पों को भरना होगा। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि अगर किसी को इसमें परेशानी है तो वो निर्वाचन कार्यालय या फिर बीएलओ से भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में जो लोग अब तक मतदाता नहीं बन सके हैं वो सभी आवेदन करें। बता दें कि चंडीगढ़ में एक जून को मतदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें