फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक ने छुआ 200 मैचों का मुकाम, दूसरे ने कहा हॉकी को अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में हार्दिक सिंह को 200वीं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर मिली विशेष जर्सी, नीलाकांता शर्मा ने 163 मैच और 20 गोल के बाद लिया संन्यास साथियों ने हवा में उछालकर दी विदाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दिन मोहाली के हॉकी स्टेडियम में भारतीय हॉकी के दो यादगार पल देखने को मिले। मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर उपलब्धि हासिल की, वहीं टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नीलाकांता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया।
हार्दिक के लिए यह उपलब्धि इसलिए खास रही, क्योंकि इसी मोहाली स्टेडियम में वर्ष 2013 में वह ट्रेनी और बॉल-बॉय के रूप में मौजूद रहते थे। अब उसी मैदान पर 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करना उनके लिए यादगार पड़ाव बन गया।
विज्ञापन

200 नंबर की जर्सी देकर किया सम्मानित
हार्दिक की उपलब्धि पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें 200 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की। 28 वर्षीय हार्दिक ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। वह टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 2023 में उन्हें एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला।
163 मैच खेलकर नीलाकांता ने लिया संन्यास
मणिपुर के नीलाकांता शर्मा ने नौ साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 163 मुकाबले खेले और 20 गोल किए। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य नीलाकांता ने कहा कि वह युवाओं को मौका देने के लिए संन्यास ले रहे हैं। अब वह अपने गृह राज्य मणिपुर में जूनियर और युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर हॉकी के विकास में योगदान देना चाहते हैं। नीलाकांता के संन्यास का फैसला सुनकर साथी खिलाड़ी भावुक हो गए। उन्होंने उन्हें हवा में उछालकर सम्मान के साथ विदाई दी। मोहाली में एक खिलाड़ी ने उपलब्धि का नया मुकाम छुआ तो दूसरे ने नई पीढ़ी के लिए मैदान छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें