फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिवाली पर रोशन होंगी शहर की 55 हजार स्ट्रीट लाइटें, घरों के आगे का अंधेरा होगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वी-6 सड़कों के बंद पड़े लाइट पॉइंट भी किए जा रहे चालू, वी-1 से वी-4 तक की लाइटों की काफी हद तक रिपेयर पूरी
विज्ञापन

नगर निगम ने मरम्मत के सामान के लिए एक करोड़ रुपये के तीन टेंडर अलॉट किए, एमसीबी, फ्यूज, कॉन्टैक्टर और ड्राइवर बदले
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली पर शहर की सड़कें रोशनी से जगमगाएंगी। नगर निगम ने सभी सेक्टरों में घरों के सामने की वी-6 सड़कों के बंद पड़े स्ट्रीट लाइट पॉइंट चालू करने का काम शुरू कर दिया है। वी-1, वी-2, वी-3 और वी-4 सड़कों की लाइटें भी काफी हद तक दुरुस्त की जा चुकी हैं। निगम का लक्ष्य दिवाली तक शहर की सभी 55 हजार स्ट्रीट लाइटें चालू करने का है।
नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग ने मरम्मत के सामान के लिए एक करोड़ रुपये के तीन टेंडर अलॉट किए हैं। इनके तहत जंक्शन बॉक्स में लगे एमसीबी, फ्यूज और कॉन्टैक्टर दुरुस्त किए गए हैं। जरूरत के अनुसार एलईडी बल्ब और ड्राइवर भी बदले गए हैं। इससे वी-6 सड़कों पर लंबे समय से पसरा अंधेरा दूर होगा और वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सर्वे में 55 फीसदी लाइटें मिली थीं बंद
नगर निगम के चीफ इंजीनियर की ओर से पिछले महीने कराए गए सर्वे में शहर की 55 फीसदी और वी-6 सड़कों की 60 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद मिली थीं। ज्यादातर में कॉन्टैक्टर या ड्राइवर खराब थे, जबकि कम लाइटों के एलईडी बल्ब खराब मिले। इसी आधार पर मरम्मत का सामान खरीदा गया। निगम कमिश्नर ने दिवाली तक सभी लाइटें चालू करने का लक्ष्य दिया है।
नई कंपनी आने तक जारी रहेगी मरम्मत
55 हजार स्ट्रीट लाइटों के संचालन और रखरखाव के लिए नई कंपनी की नियुक्ति होने तक निगम मरम्मत कर लाइटें चालू करता रहेगा। भविष्य में लाइटों का ऑन-ऑफ सिस्टम सेक्टर-17 के आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा और सड़कों पर जरूरत के अनुसार अलग-अलग वाट के आधुनिक एलईडी बल्ब लगेंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्री-बिड में कंपनियों की ओर से उठाए गए सवालों का समाधान किया गया है। टेंडर में ज्वाइंट वेंचर को शामिल करने का मुद्दा भी सामने आया है।
विज्ञापन

कोट...
शहर की 55 हजार स्ट्रीट लाइट की रिपेयर का काम चल रहा है। वी सिक्स रोड की लाइट पर ज्यादा फोक्स है। सभी लाइट्स दिवाली पर सड़कों पर लाइट जगमगाएंगी। - संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें