फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी में एक नामजद

Sat, 25 Oct 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तलवाड़ा। हाजीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने पर मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी हाजीपुर, हरप्रेम सिंह ने बताया कि मोहिंदर सिंह और प्रेम लाल ने एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को दी शिकायत में बताया कि वंदना कुमारी पत्नी राकेश कुमार और राकेश कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी बडाला (पीएस हाजीपुर) ने उनके लड़कों को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 32 लाख 70 हजार रुपये की उसके साथ ठगी की है।
विज्ञापन

इस मामले की जांच रिपोर्ट में राकेश कुमार को दोषी पाया गया और जांच रिपोर्ट एसएसपी होशियारपुर के कार्यालय भेजी गई। इस दौरान एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस स्टेशन में राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें