फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार

Sat, 18 Oct 2025 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। छावनी जीटी रोड स्थित समुद्री पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में गुरुहरसहाय निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना छावनी पुलिस ने शुक्रवार अज्ञात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके मामा का बेटा सिकंदर सिंह (50) किसी कामकाज के लिए आया था। उसके बाद बाइक से गुरुहरसहाय लौट रहा था। फिरोजपुर छावनी जीटी रोड स्थित समुद्री पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक समेत सिकंदर सड़क पर गिर गया और ट्रक का टायर उसके सिर पर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वहां से ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक फरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें