फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो दुकानों पर हाथ साफ कर गए चोर

Mon, 10 Mar 2014 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिहायशी इलाकों में लगातार वारदात करने के बाद चोरों ने अब दुकानों की ओर फिर से रुख कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-आठ में चोरों ने शनिवार को एक ही रात में दो दुकानों में वारदात को अंजाम दिया और दुकान मालिकों को अगली सुबह रविवार को घटना का पता चला। दोनों जगह चोरों ने शटर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया था।

ऑटो रिपयेरिंग की दुकान चलाने वाले विपिन लूथरा ने बताया कि रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे थे।

इसके बाद दुकान के अंदर जाकर देखा तो लगभग 15 बैटरी और चार्जर गायब थे। इस घटना से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लूथरा ने बताया कि गल्ले में 25 हजार रुपये थे, लेकिन चोरों ने गल्ले को हाथ तक नहीं लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कार रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले कटोच के यहां से भी चोर बैटरी ले उडे़। चोर उनकी दुकान से बैटरी और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें