हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पीजीआई रोहतक में कोरोना से संघर्ष जारी है। संस्थान में डॉक्टरों के एक विशेष चिकित्सा बोर्ड ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। उन्हें सामान्य ऑक्सीजन दी जा रही है। यही नहीं प्लाज्मा की एक और यूनिट भी दी गई है। सोमवार शाम करीब दो घंटे तक पीजीआई के सीनियर डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य मंत्री के साथ रही। इस दौरान उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस टीम ने स्वास्थ्य मंत्री की जांच कर रिपोर्ट पर चर्चा की। इसके आधार पर उनका इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री को 99.4 डिग्री फारेनहाइट का बुखार बताया गया है। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए प्लाज्मा की एक और यूनिट दी गई है। फिलहाल वे ठीक हैं। चल फिर रहे हैं। बातचीत कर रहे हैं।