पंजाब के जालंधर में चिक-चिक चौक के पास एक सरकारी बैंक की ब्रांच में पैसे लेने के लिए लाइन में लगे एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि कारोबारी की हार्टअटैक के बाद जान चली गई। मृतक की पहचान राम नगर के रहने वाले रेशम लाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक कपड़े का कारोबार करने वाला रेशम लाल बैंक में पैसे लेने आया था। वह करीब डेढ़ घंटे से लाइन में लगा था।
करीब साढ़े बारह बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गया। उन्हें तुरंत बैंक मैनेजर जोशी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।