दिल्ली में टेंडर भरकर वापस चंडीगढ़ आ रहे तीन युवकों की गाड़ी वीरवार तड़के पोल्ट्रीफार्म चौक के बीच टकरा गई।
पुलिस ने बड़ी मशक्कत से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर जीएमसीएच में दाखिल करवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक 37 वर्षीय मोहाली के दीपक ने दम तोड़ दिया।
जबकि घायल हुए कांगड़ा निवासी कुलदीप और सेक्टर 51 के कमल सिंधू की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक दीपक मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सेक्टर 31 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।