फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वन इंडिया कैंपेन में गूंजा 'बेटी ही बचाएगी'

Thu, 30 Jan 2014 07:28 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवी संस्था (एनजीओ) युवसत्ता की ओर से आज चंडीगढ़ में चलाई गई वन इंडिया कैंपेन में अमर उजाला के अभियान 'बेटी ही बचाएगी' को भरपूर समर्थन मिला।
विज्ञापन


वन इंडिया कैंपेन का आयोजन युवसत्ता की ओर से महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के मौके पर किया गया था। अमर उजाला ने भी इस आयोजन में सहयोग दिया था। कैंपेन सेक्टर-19 स्थित चर्च से सुबह 9 बजे शुरू हुई थी।

युवसत्ता संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि आयोजन में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस सूर्यकांत, डायरेक्टर हायर एजूकेशन चंडीगढ़ संदीप हंस और ज्वाइंट सेक्रेटरी (इस्टेट) और पूर्व डीपीआई(स्कूल) एसके सेतिया ने शिरक्त की।
विज्ञापन


कैंपेन सेक्टर-19 चर्च से एक किलोमीटर दूर स्थित सेक्टर19 बी गुरुद्वारा तक गई। समापन सेक्टर-20 मस्जिद ग्राउंड में हुआ, जहां मेयर हरफूल चंद कल्याण सहित शहर के अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


कैंपेन में शामिल हुई सभी छात्राओं और उपस्थित मेयर सहित अन्य सभी गण्यमान्य लोगों ने अमर उजाला के अभियान 'बेटी ही बचाएगी' का शपथ पत्र भरा और बेटियों को बचाने की शपथ ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें