फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पंखा, एक बल्ब..और बिजली बिल 65 हजार

Fri, 13 Mar 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पंखा और बल्ब लगे महज एक कमरे वाले मकान का बिजली बिल अगर करीब 65 हजार आ जाए तो बात हैरानी वाली ही होगी। ऐसे में बिजली का बिल देखकर उपभोक्ता का गश खाकर गिरना स्वाभाविक ही है।
विज्ञापन


ऐसे ही झटकेदार बिजली बिल आए हैं इस बार मलोट के वार्ड नंबर 17 में पड़ते रविदास नगर की पार्षद जमुना देवी वाली गली निवासियों के। मोहल्ला वासी कृष्ण लाल का एक कमरे का बिजली बिल ही 64,980 रुपये आया है। जबकि उसके कमरे में सिर्फ एक पंखा व बल्ब लगा है। कृ ष्ण लाल के अनुसार सर्दी का सीजन होने के चलते अभी पंखा चलाना तो शुरू भी नहीं किया। अकेले बल्ब का बिल 64,980 रुपये कैसे आ सकता है।

इसी तरह जगदीश राम का बिल 74,600, पूरन चंद का 40,400 रुपये, राम मीयां का 5,300 रुपये और बिल्लू राम का बिजली बिल 16,020 रुपये आया है। इनके अलावा भी कई ऐसे घर हैं जिनका बिल उम्मीद से कई गुणा ज्यादा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता दफ्तर आकर चैक करवाएं बिजली बिल
जिस उपभोक्ता को बिजली बिल ज्यादा आने पर एतराज है, वह पावरकॉम के दफ्तर में आकर बिल चेक करवा सकते हैं। - सुखदेव सिंह, एक्सईएन पावरकॉम, मलोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें