संगठनात्मक ढांचे का चुनाव 30 नवंबर तक
सुखबीर ने बताया कि केंद्रीय निकाय चुनाव की देखरेख में नए संगठनात्मक ढांचे के चुनाव 30 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। राज्य के सभी हलकों में पूरी कवायद की देखरेख के लिए 117 ऑब्जर्वरों को नियुक्त किया जाएगा। बूथ कमेटियों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो बूथ अध्यक्ष का चयन करेंगी। बाद में सर्कल अध्यक्षों का चुनाव होगा, जो जिला अध्यक्षों का चुनाव करेंगे।
यूथ अकाली दल व एसओआई का होगा पुनर्गठन
यूथ अकाली दल और एसओआई का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सिख छात्र संघ को पुनर्जीवित किया जाएगा। यूथ अकाली दल के सदस्यों के लिए अधिकतम आयु 35 साल होगी और अध्यक्ष पद के लिए आयु में पांच साल की छूट दी जाएगी। इसी तरह एसओआई और एसएसएफ सदस्यों की ऊपरी आयु केवल 30 साल होगी और इन संगठनों में केवल छात्रों को ही नामांकित किया जाएगा।
ये भी लिए गए फैसले
- सरकार बनने पर जिला और प्रदेश अध्यक्ष के पद कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे
- अब से जिला अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे
- एससी व पिछड़े वर्ग को पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा
- बुद्धिजीवियों और विद्वानों का एक सलाहकार बोर्ड के गठन किया जाएगा
- यह बोर्ड अध्यक्ष को महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह देगा
- अब से पार्टी में सभी सिख पदाधिकारी ‘साबत सूरत’ होंगे
- संसदीय बोर्ड बनेगा, जो प्रत्याशियों के बारे में सुझाव देगा