फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: मोगा में टैंपो ट्रैवल्स पलटी, ड्राइवर की मौत, एक ही परिवार के 11 लोग जख्मी, देर रात हादसा

Sun, 18 Feb 2024 08:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा आईटीआई के पास शनिवार देर रात हादसा हुआ। मोगा के खोसा रंधीर के रहने वाले एक ही परिवार के लोग सरहिंद से गांव वापस लौट रहे थे। सड़क पर अचानक पशु आने से गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
मोगा में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के सरकारी आईटीआई के पास शनिवार देर रात लुधियाना से आ रही एक टैंपो ट्रैवल्स पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई वहीं ट्रैवल्स में सवार एक ही परिवार के करीब 10-11 लोग घायल हो गए। हादसा सड़क पर अचानक आवारा पशु आने से हुआ। 
विज्ञापन


आवारा पशु सड़क पर आ जाने से टैंपो ट्रैवल्स पलटी खा कर दूसरी तरफ डिवाइडर से जा टकराई। ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। घायलों को मोगा सरकारी अस्पताल लाया गया। सभी घायल एक ही परिवार से हैं और मोगा के खोसा रंधीर के रहने वाले हैं। 

जख्मी मनजोत कौर ने बताया कि उनका सारा परिवार टैंपो ट्रैवल्स से सरहिंद गया था। रात को वापस गांव लौटते समय मोगा आईटीआई के पास सड़क पर पशु आ गया और गाड़ी पलट गई। मौके पर पहुंचे मोगा फोकल प्वाइंट इंचार्ज मकम सिंह ने बताया कि एक परिवार टैंपो ट्रैवल्स में मोगा आ रहा था। अचानक सड़क पर पशु आने से गाड़ी पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें