फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Punjab: संक्रमण ने ली एक और की जान, 144 पॉजिटिव मिले, इन जिलों में सर्वाधिक मरीज

Sat, 25 Jun 2022 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 14 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 752 पहुंच गई है जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 13 दिन में राज्य में 517 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान संक्रमण से एक की मौत हो गई, जबकि 144 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली समेत पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं। मोहाली में 39 और लुधियाना में 25 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली जिले में संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। मोहाली में 39 और लुधियाना में 25 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनके अलावा जालंधर में 13, अमृतसर में 9, बठिंडा, फाजिल्का में 7-7, तीन जिलों में 4-4, तीन जिलों में 3-3, दो जिलों में 2-2, चार अन्य जिलों में 1-1 नए मरीज मिले हैं। अप्रैल से अब तक 2816 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 14 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 752 पहुंच गई है जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 13 दिन में राज्य में 517 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

 
दिनांक     संक्रमित   एक्टिव केस     संक्रमण दर (% में)
24 जून   144     752               1.18
23 जून   113     712               1.43
22 जून   134   681               1.22
21 जून 105    635               1.27 
20 जून  81  593 1.06
19 जून  102 566 0.99
18 जून 92 513 0.82
17 जून 104 485  1.05
16 जून 92 430 1.03
15 जून 74  370 1.04
14 जून 61 339  0.73
13 जून 60 299 0.88
12 जून 43 264 0.42
11 जून 65 235  0.64

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें