फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीसरे दिन भी एक मौत, 156 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को भी कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। तीन दिन से लगातार एक-एक मरीजों की मौत से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गईं हैं। बड़ी चिंता इस बात की है कि मलोया में दूसरे दिन एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। 41 वर्षीय पुरुष को गंभीर स्थिति में जीएमएसएच-16 लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद हुई जांच में उस में संक्रमण की पुष्टि हुई। उसने कोरोना टीके की सभी खुराक लगवाईं थीं।
विज्ञापन

वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना के 156 मरीज मिले। इससे संक्रमण दर 10.64 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1466 को की जांच की। इनमें से 73 पुरुष व 83 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 7 दिन की अवधि पूरी करने पर 115 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 848 हो गई है। वहीं शहर के विभिन्न अस्पतालों में 35 मरीज ऑक्सीजन बेड पर व चार वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें