फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वन सिटी वन पार्किंग पास.. तीन बैंकों ने दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़। वन सिटी वन पार्किंग पास योजना को लागू करने की दिशा में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्किंग पास जारी करने और पूरे सिस्टम के संचालन के लिए तीन बैंकों ने योजना में रुचि दिखाई है। निगम अधिकारियों के अनुसार 6 अगस्त को होने वाली बैठक में यह फैसला लिया जाएगा कि किस बैंक को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
निगम ने साफ किया कि योजना को लेकर एक ही दिन में दो बैठकें प्रस्तावित हैं ताकि तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम रूप दिया जा सके। नगर निगम की योजना 15 जनवरी से वन सिटी वन पार्किंग पास व्यवस्था लागू करने की है। इसके तहत शहरवासियों को एक ही पास के माध्यम से सभी अधिसूचित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 और 500 रुपये में मिलेगा सालाना पास
योजना के तहत दोपहिया वाहनों के लिए सालाना पार्किंग पास 250 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे रोजाना पार्किंग शुल्क के झंझट से राहत मिलेगी और पार्किंग प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित होगा। नगर निगम का अनुमान है कि इस व्यवस्था से सालाना करीब 50 करोड़ की आय हो सकती है। फिलहाल शहर में कुल 89 पार्किंग स्थल हैं जिनमें से 73 पेड पार्किंग हैं और लगभग 17 हजार वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। निगम का मानना है कि एकीकृत पास प्रणाली से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि अवैध पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
एक नजर में
कुल पार्किंग : 89
पेड पार्किंग : 73
कार पार्किंग क्षमता : 16,030
मासिक आय : 1.05 करोड़
मासिक खर्च : 70 लाख
वर्तमान पास : 8 हजार
नए सिस्टम में अनुमानित पास : 50 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें