फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छीना-झपटी के दो आरोपी गिरफ्तार, दस्तावेज व सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। थाना मनीमाजरा पुलिस ने छीनाझपटी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह मामला 17 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता प्रेम पांडे (21), निवासी शास्त्री नगर मनीमाजरा ने बताया कि 16 दिसंबर की शाम वह ऑटो से हाउसिंग बोर्ड चौक की ओर जा रहा था। रेलवे पुल के पास जंगल की तरफ पेशाब के लिए रुके तो दो युवकों ने उसकी जेब से 14 हजार रुपये नकद और दस्तावेज छीन लिए और फरार हो गए।
जांच के दौरान थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर अफजल उर्फ सालू और मोहम्मद शदमन उर्फ साधु को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें