फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन सिटी वन पार्किंग : दो दिन में बने 400 से अधिक मासिक पास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से लागू की गई वन सिटी वन पार्किंग योजना को शहरवासियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। योजना शुरू होने के महज दो दिनों के भीतर 400 से अधिक वाहन मालिकों ने मासिक पार्किंग पास बनवाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार योजना के तहत दोपहिया वाहनों के लिए मासिक पास शुल्क 250 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 500 रुपये तय किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए शहर की सभी प्रमुख पार्किंगों में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन कर कोई भी व्यक्ति डिजिटल माध्यम से आसानी से मासिक पास बना सकता है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि नकद लेनदेन की परेशानी भी खत्म हुई है।
नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि यदि यह योजना पूरी तरह सफल रहती है तो नगर निगम को सालाना 30 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय हो सकती है। वहीं मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि पहले ही दिन करीब 130 लोगों ने मासिक पास बनवाया, जो योजना की स्वीकार्यता को दर्शाता है। इस योजना का लाभ एलांते मॉल के समीप स्थित पार्किंग में भी मिलेगा जहां पहले वाहन खड़ा करने पर 50 से 56 रुपये तक चुकाने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें