फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: भाई के महिला से थे अवैध संबंध, व्यक्ति ने परेशान होकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लाइव होकर लगाए आरोप

Mon, 25 Mar 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

40 वर्षीय जगराज ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर बताया था कि उसके भाई दिलबाग और गांव की एक महिला के अवैध संबंध हैं। उसने अपने भाई और उसे कई बार समझाया लेकिन वे नहीं माने। जगराज ने दोनों को अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया था। इसके बाद से वे दोनों जगराज को धमकाने लगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव मिनिया के रहने वाले जगराज सिंह ने अपने भाई और उसकी प्रेमिका से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जगराज ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर दोनों पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


मोगा बोधनीकलां पुलिस ने मृतक की पत्नी और वीडियो के आधार पर आरोपी दिलबाग सिंह व उसकी प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

40 वर्षीय जगराज ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर बताया था कि उसके भाई दिलबाग और गांव की एक महिला के अवैध संबंध हैं। उसने अपने भाई और उसे कई बार समझाया लेकिन वे नहीं माने। जगराज ने दोनों को अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया था। इसके बाद से वे दोनों जगराज को धमकाने लगे थे। उसे बार-बार जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। इसके चलते उसने 23 मार्च की रात जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें