फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास लेक ब्रिज के पास से पुलिस ने एक युवक को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास के कच्ची कॉलोनी निवासी अजय हंस के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सारंगपुर थाना पुलिस बीते वीरवार रात धनास लेक ब्रिज से पीजीआई जाने वाली सड़क के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से उक्त आरोपी गुजर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। पुलिस ने शक होने पर आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सारंगपुर थाने ले गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कम दामों में नशा खरीदकर ज्यादा दामों पर पुड़िया बनाकर बेचा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें